मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने इस घटना को एक माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लाइव भी किया।
मामला साउथवेस्ट चीन के सिचुआन प्रांत का है। पुलिस ने सोशल साइट पर आत्महत्या का लाइव वीडियो देखने के बाद युवक की तलाश की। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह अचेत पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
मरने वाले युवक की पहचान जेंग के तौर पर हुई है। मरने से पहले उसने अपनी एकाउंट से सोशल मीडिया पर कई सारी पोस्ट डाली और अपना अकेलापन जाहिर किया।
उसने लिखा, "मैंने दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया है, अब मुझे जीने के लिए तम कहना। मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे ज्यादा दर्द नहीं होगा।" उसने खुद को खत्म करने के लिए ड्रग्स, टेप और कोयले का इस्तेमाल किया और मरने से पहले कोयला जला दिया था।