फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने 20 लड़कियों से की छेड़छाड़

Thu, 14 Nov 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-1 में स्थित नामचीन प्राइवेट स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी स्कूल का अंग्रेजी का टीचर है। आरोपी ने सोमवार को पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को क्लास रूम में बंद कर उससे अश्लील हरकतें की थी। छात्रा के शोर मचाने पर मामला खुला। प्रिंसिपल की शिकायत पर जीके थाना पुलिस ने पॉक्सो, छेड़छाड़, जुवेनाइल एक्ट और बंधक बनाने आदि का मामला दर्जकर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मेघालय निवासी निर्मल तमंग (32) ने वर्ष 2005 में स्कूल में नौकरी शुरू की थी। वह शादीशुदा है और कैलाश कॉलोनी में रहता है। वह स्कूल में कक्षा पांच से 11 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाता था।
विज्ञापन


आरोपी ने सोमवार को छुट्टी के बाद एक छात्रा को बहाना बनाकर रोक लिया। आरोप है कि उसने छात्रा को क्लासरूम में बंद कर उससे अश्लील हरकतें की। छात्रा के शोर मचाने पर स्कूल प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए।

पांच छात्राओं ने शिकायत दी
निर्मल तमंग ने करीब सात-आठ माह में 20 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ की है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम तक आरोपी के खिलाफ पांच छात्राओं ने शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर छात्राओं के शरीर व प्राइवेट अंगों को छूता था। वह एक्सट्रा क्लास, तुम बहुत ज्यादा इंटेलीजेंट हो, पोएम सिखाने, तुम्हारे नंबर सबसे ज्यादा आएंगे, प्रश्न का उत्तर देने पर, गलत उत्तर देने पर सजा देने और तुम्हे होशियार बना दूंगा आदि बात कहकर अश्लील हरकतें करता था। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी है, मगर स्कूल प्रशासन ने सुनी नहीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें