वैलेंटाइन वीक में ही सातवीं के एक छात्र को प्यार की सजा उसे मौत के घाट उतार कर दी गई। नाबालिग छात्र टीचर की ही 12 वर्षीय बेटी से प्यार हो गया था। वारदात को झारखंड के रांची में अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपी महिला टीचर समेत उसके पति और दो बच्चों को गिरफ्तार किया है। जिनमें वो बेटी भी शामिल है जिससे किशोर प्यार करता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदी सैफायर इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी पढ़ाने वाली नेजमा खातून को छात्र विनय महतो की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक नेजमा को ये पसंद नहीं था कि छात्र विनय उसकी बेटी से कोई संबंध रखे।
इसके चलते उसने कई दफे दोनों को धमकाया भी था। लेकिन पानी सिर के ऊपर चढ़ने पर उसने छात्र को हमेशा के लिए बेटी के रास्ते से हटाना सही समझा। आधी रात के वक्त जब छात्र टीचर की बेटी से मिलने के लिए आया तो उसे बेरहमी से पीटकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।