टेक्सास में एक महिला टीचर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वो अपनी कार के अंदर अपने ही एक छात्र के साथ सेक्स कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस महिला टीचर पर पहले भी एक 15 साल के छात्र के साथ अनैतिक संबंध रखने का आरोप लग चुका है।
24 साल की कैटलिन ग्रेनार्डो को दूसरी बार एक ही तरह के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया। महिला जनवरी के महीने में हाई स्कूल के एक स्टूडेंट के साथ अपनी कार की पिछली सीट पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी।
स्कूल सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक टेक्सास के इरिवंग स्थिति मैकऑर्थर हाई स्कूल में गणित पढ़ाने वाली शिक्षिका को प्रशासनिक अवकाश दे दिया गया है।