फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रों ने मासूम से किया गैंगरेप

Thu, 22 May 2014 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर राजोरी जिले के धर्मसाल में दो छात्रों द्वारा अपनी ही स्कूल की एक आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दानों छात्रों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ धारा 376 और 341 के तहत मामला दर्ज कर किया है। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मासूम चौथी कक्षा की छात्रा है जबकि आरोपी छात्र 8वीं और 9वीं कक्षा के हैं।
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में छात्रा को छोड़कर भागे

बताया जाता है कि सोमवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोनों आरोपी छात्र बहला फुसला कर छात्रा को दूर सुनसान जगह पर ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को वह बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गए।

छात्रा को होश आने के बाद उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मंगलवार तड़के दोनों छात्रों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को दोनों छात्रों को रिमांड पर ले लिया। दोनों आरोपी छात्र भी नाबालिग हैं। एसएसपी पुरोषत्तम शर्मा ने बताया कि धर्मसाल पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें