फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की डांट पर छात्र बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा'

Tue, 25 Aug 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल के बच्चे जरा-जरा सी बात पर उग्र हो रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में सिंभावली स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में एक टीचर ने 11वीं के छात्र को डांट दिया तो उसने गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


हंगामा होने पर पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने बच्चे का नाम काट दिया है। सिंभावली स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में सोमवार को लंच के दौरान कुछ स्टूडेंट्स आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी एक अध्यापक की नजर उन पर पढ़ी। टीचर ने झगड़ कर रहे स्टूडेंट्स को डांट दिया।

उनमें से 11वीं के एक छात्र ने तैश में आकर गुरु जी को ही गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली। अध्यापक ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की तो आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची पुलिस, कॉलेज में अफरातफरी

पुलिस कॉलेज में पहुंची तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने धमकी देने वाले छात्र को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। एसओ दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपी छात्र से पूछतात की गई।

वहीं छात्र के परिजन और कॉलेज प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के दौरान माफी मांगने पर छात्र को छोड़ दिया और भविष्य में दोबारा गलती न करने की हिदायत दी गई है।

आरएसके इंटर कॉलेज, सिंभावली के प्रिंसिपल वृतपाल शास्त्री ने कहा है कि अध्यापक के डांटने पर छात्र द्वारा गोली मारने की धमकी देना गंभीर मामला है। शिकायत पुलिस को दे दी गई है और छात्र ने पहले भी कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। इसलिए उसका नाम कॉलेज से नाम काट दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें