फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 17 Jul 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज से लौटते समय छेड़छाड़ किए जाने से क्षुब्ध बीएससी की एक छात्रा ने बुधवार को शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली।
विज्ञापन


घटना यूपी के कानपुर की है। बिल्हौर क्षेत्र के पूरा कसबे में हुई इस घटना के बाद छात्रा ने एसडीएम को अपना मृत्युपूर्व बयान दर्ज कराया है। उसकी सांस कानपुर नगर में इलाज के दौरान उखड़ी।

मृत्युपूर्व बयान में उसने मोहल्ले के ही दो लड़कों के नाम लिए हैं। बताया है कि इनकी ही वजह से उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसपी ग्रामीण अजय मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चार भाइयों के बीच लाडली थी वह

आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

कन्नौज जिले के राजमिस्त्री परिवार की छात्रा ने इसी साल शिवराजपुर कसबे के राम सहाय राजकीय महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया था।

चार भाइयों के बीच अकेली लड़की और पढ़ने में ठीकठाक होने से माता-पिता उसे बेहतर परवरिश देना चाहते थे। मां अपने मायके पूरा कसबे में रह रही थी इसलिए परिवार के लोग भी यहीं थे।

बुधवार को जब छात्रा कालेज से लौटी तो घर में अकेली वृद्धा नानी मौजूद थी। मां खेतों में धान लगा रही थी और पिता कहीं मकान बनाने गए थे।
विज्ञापन

आए दिन दोनों लड़के करते थे छेड़छाड़

बड़ा भाई भी मजदूरी करने निकला था, जबकि तीनों छोटे भाई गांव में ही खेलने गए थे। छात्रा के लौटकर आने के कुछ ही देर बाद मोहल्ले वालों ने उसके घर से धुआं निकलते देखा।

छात्रा के मां-बाप को खबर देने के साथ ही सभी दौड़ पड़े। छात्रा आग का गोला बनी हुई थी। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक चौकी पुलिस भी आ गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने कानपुर रिफर कर दिया। इससे पहले सीएचसी पहुंचकर एसडीएम हंसराज यादव ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें