फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, नागिन बनकर गायब होने वाली महिला का सच!

Thu, 28 Aug 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पूर्व नागिन बनकर गायब होने वाली एक नवविवाहित महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। वह अपने भांजे के साथ भोपाल में रह रही थी।
विज्ञापन


दरअसल, ये कहानी मथुरा के गोवर्धन इलाके की है। यहां तीन माह पूर्व मड़ौरा निवासी बिहारीलाल अपनी पत्नी रचना के साथ एक/दो जून रात्रि में कमरे में सोया था। सुबह जब बिहारी की आंख खुली तो पत्नी गायब थी और उस चारपाई पर नागिन बैठी मिली।

इसके बाद क्षेत्र में अफवाह फैली कि विवाहिता ने नागिन का रूप ले लिया। गांव के सैकड़ों लोग यह नजारा देखने के लिए उमड़ पड़े। यह खबर महिला के मायके में भी दे दी गई। महिला के पिता ने इसे गहरी साजिश बताते हुए ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


थाना गोवर्धन के गांव मड़ौरा निवासी पातीराम ने कोतवाली छाता में बताया कि उसके पुत्र बिहारी लाल की एक वर्ष पूर्व छाता कोतवाली के गांव मांगरौली में हाकिम सिंह की पुत्री रचना के साथ शादी हुई थी।

तीन माह से नागिन का रूप धरने की थी अफवाह

रचना को कई बार सर्प ने काट लिया था। उसका इलाज करवाया गया। सोमवार को तड़के चार बजे रचना की चारपाई पर सर्प का पिटारा रखा हुआ मिला। जेवर-कपड़े आदि सामान भी पिटारे के पास पड़े थे। इसे देख वे आश्चर्य में पड़ गए।

उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। पिटारा खोला तो उसमें नागिन थी। हालांकि पातीराम की यह कहानी किसी के गले नहीं उतर रही थी।

इसी दौरान रचना के पिता हाकिम सिंह और माता रामवती देवी भी मौके पर पहुंच गए। हाकिम उस नागिन और ससुरालियों को अपने साथ लेकर गांव मांगरौली आ गए।

यहां भी मेला जैसा लग गया। रचना के पिता ने छाता कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखते ही रचना के ससुराल पक्ष वाले एक-एक कर खिसकने लगे।
विज्ञापन

नागिन का ड्रामा खत्म, भोपाल में मिली रचना

पुलिस ने महिला के ससुर, जेठ और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गोवर्धन थाने में पिता हाकिम सिंह ने विवाहिता के पति, ससुर, जेठ, और देवर के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अब जब नागिन बनकर गायब होने का ढोंग रचाने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई तो मामले ने दूसरा रूप ही ले लिया। पुलिस जांच में जो बात सामने आई उसके अनुसार, रचना अपने भांजे रामेश्वर निवासी गांगरौल थाना शेरगढ़ के साथ भोपाल में रह रही थी।

पुलिस ने भोपाल के थाना बजरिया अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित कालोनी से गुरुवार को रचना को बरामद कर लिया। वहीं रामेश्वर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार, रचना ने कबूल किया है कि वह रामेश्वर के साथ गई थी। उसे भोपाल से बरामद कर लिया गया है। आगे रचना के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें