फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दर्ज कराया दो लोगों पर हत्या का मुकदमा

Sat, 11 Nov 2017 02:35 PM IST
mahoba
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा में 24 घंटे बाद पुलिस ने वृद्ध के शव को बाहर निकाला है। मृतक के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों पर जानलेवा हमला, लूट जैसे एक एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज है।
विज्ञापन


ग्राम भंडरा निवासी हरगोविंद राजपूत (60) बुधवार की शाम जंगल में बने बैरीसाल आश्रम में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। गुरुवार को उसका शव कुएं में पड़ा मिला कुएं के समीप मृतक की तौलिया और खून पड़ा होने पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी।

कुएं की गहराई अधिक होने पर देर रात शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार की सुबह मशीनें लगाकर कुएं का पानी खाली कराया गया।
पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। उन्होंने थानाध्यक्ष श्रीनगर उमापति मिश्रा को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र महेश की तहरीर पर पुलिस ने धर्म सिंह पुत्र हल्काई राजपूत व स्वामी अहिरवार पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम भंडरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में गुंडई व दहशत फैलाने के लिए वृद्ध की हत्या करने की बात कही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से जानलेवा हमला, लूट जैसे एक एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।


7 दिन में दो हत्या, दहशत
थाना श्रीनगर क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना है। 3 नवंबर को कस्बे के मोहल्ला बांस पहाड़िया निवासी ममता (30) पुत्री रहश बिहारी लापता हो गईं थी। दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव कुएं में फेंका था। हालांकि  पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक सप्ताह के अंदर हरगोविंद राजपूत की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की यह दूसरी घटना है। जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें