फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, जनरल को लगा 'सदमा'

Fri, 30 Aug 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजिंग के एक होटल में चीन के एक जनरल के बेटे ने चार दोस्तों के साथ मिलकर एक यवुती से गैंगरेप किया। सभी नशे में धुत थे। बेटे की इस करतूत से आहत जनरल को गहरा 'सदमा' लगा है। वह बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, इस मामले की सुनवाई बुधवार को शुरू हुई। सुनवाई के दौरान जनरल के 17 वर्षीय बेटे ली तियान्यी और अन्य चार आरोपियों ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया।

बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से जनरल ली शुआंग जियांग बीमार पड़ गए हैं। बेटे को कम से कम सजा हो, इसके लिए उसकी उम्र को लेकर उन्होंने झूठ बोला था। अब इस बात के सार्वजनिक होने के बाद वह शर्मिंदगी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल ली शुआंग जियांग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में राष्ट्रभक्ति गीत गाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

अगर ली तियान्यी दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन से 10 साल तक जेल की सजा हो सकती है। ली तियान्यी इससे पहले भी कानूनी पचड़े में पड़ चुका है।

2011 में रोड रेज के एक मामले में उसे एक साल तक बाल सुधार गृह में रखा गया था। उस दौरान भी ली तियान्यी की काफी आलोचना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें