फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सौतेले बेटे ने दिनदहाड़े शिक्षिका मां को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएएस इंटर कॉलेज की हिंदी प्रवक्ता की बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज गेट के निकट स्थित साइकिल स्टैंड के पास सौतेले बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रवक्ता सुबह 7:45 बजे कॉलेज ही जा रही थीं। सरेराह महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। वहीं हत्यारोपी पिस्टल लहराता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में प्रवक्ता को जयवंत राय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी रोड निवासी श्रीचंद्र चौहान की पत्नी कौशल रानी चौहान (54) एनएएस इंटर कॉलेज में हिंदी की प्रवक्ता थीं।

वह कौशल श्रीचंद्र चौहान की दूसरी पत्नी थीं। श्रीचंद्र की पहली शादी ग्राम ड्योडी, बागपत निवासी अंगूरी से हुई थी। अंगूरी से एक बेटा अरुण (44) और बेटी अरुणिमा हैं। श्रीचंद्र ने घरेलू विवाद के कारण 1982 में अंगूरी देवी को तलाक देकर कौशल रानी से शादी की थी। कौशल रानी से श्रीचंद्र चौहान को तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


बड़ी बेटी ऋचा (26) गुड़गांव में साफ्टवेयर इंजीनियर तो दूसरी बेटी सुरभि (24) कुशीनगर में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका है। बेटा प्रशांत (22) जेपी एकेडमी नोएडा में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। श्रीचंद्र चौहान ने पहली पत्नी और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में कहा है कि वह काफी समय से धमकी दे रहा था। कहता था कि मेरी मां को तलाक देकर ठीक नहीं किया। पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद भी मानकर चल रही है। अरुण की मां अंगूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौशल को रोककर मारी गोली

बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7:45 बजे कौशल रानी चौहान रोजाना की तरह घर से पैदल ही कॉलेज जा रही थीं। कॉलेज के साइकिल स्टैंड गेट के पास अरुण ने उन्हें देकर रोका और बिना कुछ कहे गोली चला दी। कौशल रानी डर के मारे पीछे हट गईं, जिससे पहली गोली खाली चली गई।

इसके बाद अरुण ने दोबारा पिस्टल लोड की और कनपटी से सटाकर कौशल को गोली मार कर दी। इससे वह गिर गईं। इसके बाद अरुण हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। अरुण के हाथ में पिस्टल होने के कारण किसी ने उसका पीछा करने की हिम्मत नहीं की।

वारदात की सूचना पर एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिविल लाइन विनीत भटनागर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

फैल गई सनसनी, मचा हड़कंप
स्कूल के बाहर गोली चलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना शुरू होने वाली थी। कौशल रानी ही हर दिन राष्ट्रगान कराती थीं। बाहर गोली चलने पर एक बच्चा अंदर आया और राष्ट्रगान रोकते हुए बताया कि एक युवक ने कौशल रानी को गोली मारी दी है।

यह सुनकर प्रिंसिपल आभा शर्मा समेत सभी शिक्षक बाहर आए तो देखा कि कौशल जमीन पर पड़ी हैं। दीपक ने बताया कि आनन-फानन में उन्हें जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेरे सौतेले भाई ने मेरी मां को मार डाला

कौशल को गोली लगने की सूचना पर श्रीचंद्र चौहान, बेटी सुरभि के साथ अस्पताल पहुंचे। कौशल को खून से लथपथ देखकर सुरभि बिलख-बिलख का रोने लगी। सुरभि ने एसपी सिटी के सामने आरोप लगाया कि उसके सौतेले भाई अरुण ने उसकी मां को मार ही डाला।

सुरभि ने बताया कि अरुण इससे पहले भी कई बार कौशल पर जानलेवा हमला कर चुका था। महिला की हत्या की सूचना पर नोएडा से बेटा प्रशांत और गुड़गांव से बड़ी बेटी ऋचा पहुंच गईं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

इन्होंने कहा.....
श्रीचंद्र की तहरीर पर अरुण के खिलाफ हत्या और उसकी मां अंगूरी के खिलाफ हत्या में सहायता करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता के दूसरे शादी करने और संपत्ति विवाद को लेकर अरुण पहले भी महिला और उसके पति पर हमला कर चुका है। अंगूरी को बागपत के गांव ड्योडी से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अरुण की तलाश में दबिश दी जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें