फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो बेटे ने उसे फावड़े से काट डाला

Tue, 21 Jul 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाघराय (प्रतापगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मंडल भासों गांव में शनिवार रात डांटने पर बेटे ने मां को फावड़े से काट डाला। हत्या के बाद गौशाला में शव दफनाते उसे छोटे भाई ने देख लिया। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे, इसी बीच मौका पाकर आरोपी बेटा घर से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मंडल भासो निवासिनी अनारा देवी (45) के पति राम सिंह की करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। अनारा अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती थी। शनिवार की शाम अनारा ने बड़े बेटे पिंटू को सोने से पहले किसी बात को लेकर डांटा था।

बताते हैं कि इससे वह नाराज था। रात करीब एक बजे पिंटू आंगन में चारपाई पर सो रही अनारा देवी के करीब पहुंचा। उसने फावड़े से अपनी मां के गले से लेकर शरीर पर कई प्रहार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पिंटू शव को गौशाला में घसीटते हुए ले गया। वहां गड्ढा खोदने के बाद उसे दफनाने लगा। इस बीच लघुशंका के लिए उठा छोटा भाई रिंकू आंगन में गया तो बिस्तर पर मां नहीं दिखी।
विज्ञापन

'जैसे मां को मारा, तुझे भी मार दूंगा'

इस पर शक होने पर वह गौशाला की ओर गया तो भाई को रात में फावड़ा चलाते देख सन्न रह गया। पिंटू उसे डांटते हुए बोला कि मां को जिस तरह काटा है उसी तरह तुम्हें भी मार डालूंगा, नहीं तो कमरे में जाकर सो जाओ।

इतना सुनते ही रिंकू शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर भागा । शोर पर गांव के लोग मौके पर पहंचे। इससे पहले मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला। गड्ढे में खून से लथपथ अनारा का शव देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रिंकू और बेटी रेखा से पूछताछ के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर पिंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें