फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल, कोर्ट में घुसकर मारी गोली

Wed, 11 Dec 2013 08:24 AM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायालय की तीसरी मंजिल पर ड्यूटी के दौरान न्यायिक कर्मी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के जेठ को अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां मारीं।
विज्ञापन


एक गोली उसके कंधे में लगी। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। बाद में डीएम बी.चंद्रकला और एसपी दिनेशचंद्र ने घटना स्थल का जायजा लिया।

हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीम सक्रिय कर दी गई हैं। उधर, पुलिस ने इसी सिलसिले में राठ में जिला पंचायत सदस्य के घर छापा मारा, लेकिन वहां ताला लगा मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब डेढ़ बजे जिला अदालत की तीसरी मंजिल के रिकार्ड रूम में अहलमद ब्रजेश कुमार मिश्रा को अज्ञात हमलावरों ने उनके कक्ष के बाहर से दो गोलियां मारीं। एक गोली उनके कंधे में लगी। दूसरी दीवार में जा धंसी।

फायर सुनते ही जजी परिसर में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सिटी जेएन पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। अदालत की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई। पूछताछ में हमलावरों का सुराग नहीं मिला। अदालत परिस में ही हमलवारों के छिपे होने के अंदेशे पर कांबिग कराई गई।
 
घटना की जानकारी मिलते ही घायल के छोटे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सपा प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा कोर्ट पहुंच गए। डीएम और एसपी ने घटनास्थल के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी पीके यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसी सिललिसे में पुलिस ने राठ में जिला पंचायत की सदस्य बिलेस यादव के घर छापा मारा लेकिन वहां ताला लगा मिला। जिला चिकित्सालय में घायल ने बताया कि हमलावर तीन थे, जिनमें दो जींस-पैंट और एक पठानी सूट पहने था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें