फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक मरा

Thu, 09 Jan 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज से गूंज उठा। बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक महिला समेत तीन हत्यारोपियों पर अभिरक्षा में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन


एक हत्यारोपी की मौके पर ही मौत हो गई। एक हत्यारोपी और एक अन्य बंदी गोली लगने से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारे गए युवक की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।

पुलिसवालों की दरिंदगी: बहन से रेप की कोशिश, भाई का कत्ल

उधर, पुलिस ने देर रात एक हत्यारोपी जगदीश उर्फ हाथी निवासी निजामपुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे निजामपुर निवासी जगत सिंह, उसकी पत्नी कुंतेश और राजेंद्र जेल से कोर्ट में पेशी पर आए थे।
विज्ञापन


दो औरतों ने लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!

पुलिस अभिरक्षा में तीनों पेशी के बाद जैसे ही कोर्ट से बाहर परिसर में पहुंचे, हथियारों से लैस बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जगत सिंह बदमाशों के निशाने पर था।

इस हिरोइन ने रची फिल्मी साजिश!

जगत सिंह के पेट, सिर और छाती में गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेंद्र और एक अन्य बंदी ज्ञानचंद गोली लगने से घायल हो गए। घायल ज्ञानचंद दूसरे मामले में पेशी पर आया था। कुंतेश बाल-बाल बची।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें