तमिलनाडु के एक नहर के किनारे कुछ लोगों के द्वारा एक चार के बच्चे को जबरन शराब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप साफतौर से देख सकते हैं कि प्लास्टिक के एक गिलास में बच्चे को बियर देकर उसके पीने के लीए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बच्चे को जबरन शराब पिलाकर वहां पर मौजूद शख्स हंस रहे हैं।
इस एक मिनट के वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा बियर का गिलास खत्म करने के लिए बीच बीच में मूंगफली भी खा रहा है। बच्चे ने जब गिलास का बियर खत्म किया तब खांसी आने पर पास बैठे लोगों ने पानी दिया, लेकिन यह सब देखकर वह लगातार हंसते रहे।