फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार साल के बच्चे को युवकों ने जबरन पिलाई शराब

Wed, 08 Jul 2015 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के एक नहर के किनारे कुछ लोगों के द्वारा एक चार के बच्चे को जबरन शराब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में आप साफतौर से देख सकते हैं कि प्लास्टिक के एक गिलास में बच्चे को बियर देकर उसके पीने के लीए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बच्चे को जबरन शराब पिलाकर वहां पर मौजूद शख्स हंस रहे हैं।

इस एक मिनट के वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा बियर का गिलास खत्म करने के लिए बीच बीच में मूंगफली भी खा रहा है। बच्चे ने जब गिलास का बियर खत्म किया तब खांसी आने पर पास बैठे लोगों ने पानी दिया, लेकिन यह सब देखकर वह लगातार हंसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने मामले पर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में एक बाइक का नंबर दिख रहा है जिसकी मदद से आरोपियों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिरर ऑनलाइन के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर टी राजशेखर ने बताया है कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा आरोपी बच्चे का चाचा अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

देखिए वीडियो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें