फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दोस्त तो कहीं टीचर बना हैवान, 4 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हैदराबाद में पुलिस ने एक नाबालिग को ब्लैकमेल करके रेप करने के आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लड़की कि शिकायत मिलने पर जुबली पुलिस ने एक कार चालक एम सुधीर (30) और उसके दोस्तों श्रीनिवासुलू (23), एम सिद्दी रामुलू (29) और एम शंकर (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता एक वाचमैन की बेटी है, जो एक अपार्टमेंट में काम करता है। सिद्दी नाम के आरोपी ने वाचमैन की बेटी से दोस्ती बढ़ाई और शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके दोस्त श्रीनिवासुलू को इस अफेयर का पता चलने के बाद से लड़की की जिंदगी तबाह हो गई।
विज्ञापन

अंतरंग तस्वीरें दिखाकर लूटते रहे आबरू

दोनों के बीच प्रेम संबंधों का पता चलने के बाद एक दिन श्रीनिवासुलू उसके घर पहुंच गया और उन दोनों की अंतरंग तस्वीरें दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

इसके बाद परिजनो को तस्वीरें दिखाने की धमकी देकर रामुलू और श्रीनिवास ने उसके साथ रेप किया।

बीते वर्ष 22 दिसंबर को सुधीर ने जुबली हिल्स इलाके से लड़की को अगवा कर लिया और कार में बैठाकर बोराबांदा इलाके में ले गया। किराए के घर में उसने लड़की को 10 दिन तक बंद रखा और उसके साथ रेप करता रहा।

उधर, बेटी के लापता होने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। इस बात की भनक लगने पर आरोपी ने लड़की को आजाद कर दिया और फरार हो गया। घर पहुंचकर लड़की ने पूरी बात बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया।

केस 2- पिता के इलाज के बहाने बच्ची से रेप

करीब एक साल तक यौन उत्पीड़न झेलने वाली नाबालिग ने आखिरकार पुलिस के सामने अपना दुख सुनाया। 15 साल की पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके बीमार पिता का इलाज करने वाला हकीम एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अब्दुल रज्जाक (62) के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता को पिता के साथ उसके घर आने के लिए कहा था। लेकिन आरोपी ने उसके पिता को नशीली दवा देकर उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने पीड़िता के पिता से कहा था कि अगर लड़की उसके बताए अनुसार काम नहीं करेगी तो दवा का फायदा नहीं होगा। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और अकेले में घर बुलाने लगा।

हकीम की करतूतों से परेशान लड़की ने पिता को राजी किया और पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीचर ने सरेआम कर लिया किया, बवाल

उधर, बंगलुरू में एक बार फिर एक स्कूल में टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। मैसूरु के एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षा के टीचर ने 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा को किस कर लिया। लड़की ने परिजनों को पूरी बात बताई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी।

पुलिस के अनुसार, चामराजनगर जिले के कोलेगल इलाके में रहने वाले सुरेंद्र (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब स्कूल में छात्राएं प्रार्थना कर रही थीं।

इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद टीचर के बारे में गहराई से पड़ताल की गई लेकिन उसके बारे में कभी कोई शिकायत नहीं मिली। फिलहाल उसके खिलाफ पोक्सो समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अभिनेत्री की शिकायत पर फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार

वहीं, फिल्म अभिनेत्री का अश्लील वीडियो लीक करने के आरोप में शिकायत मिलने के दो हफ्ते बाद डायरेक्टर कांती शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डायरेक्टर पर उसी की एक फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री ने गलत वीडियो सर्कुलेट करने का आरोप लगाया था।

शिकायत मिलने के बाद से पुलिस डायरेक्टर की तलाश कर रही थी। जांच में जुटी पुलिस ने अंधेरी इलाके से डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि डायरेक्टर ने किसी और की न्यूड बॉडी पर उसका चेहरा लगा कर वीडियो सर्कुलेट किया है। हालांकि अपने बचाव में शाह ने कहा कि उन्हें गलत ढंग से फंसाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद ज्यादा पैसे मांगने शुरू कर दिए और जब मांग नहीं पूरी हुई तो ऐसा इल्जाम लगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें