फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल रेपिस्ट की हैवानियत पढ़कर कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन
17 साल की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने वाले सीरियल किलर एंगस सिनक्लेयर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


69 साल के सिनक्लेयर पर एडिनबर्ग में क्रिस्टिनी एडी और हेलेन स्कॉट के साथ देर रात रेप के बाद हत्या का आरोप लगा था। 37 साल पहले उसने इस घटना को एक पब के बाहर अंजाम दिया था।

उन दोनों की लाशें अगले दिन ईस्ट लॉथियन में मिलीं थीं। उन्हें उनके अंडरवियर से गला घोंटकर मारा गया था और उसी से उन्हें बांधा भी था।

सिनक्लेयर पर इससे पहले भी दो महिलाओं के साथ रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगा था। जिसे उसने अपने साले के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हालांकि मामले पर सजा सुनाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

Trending Videos

शरीर पर नहीं थे कपड़े

डेली मेल के अनुसार, लिविंग्सटन हाईकोर्ट ने सिनक्लेयर को सीरियल मर्डर और रेप का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा दी है। वह करीब 37 साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारेगा। इसका सीधा मतलब ये भी है कि उसकी मौत जेल में ही होगी।

सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि वह एक खतरनाक शिकारी है जो लगातार इस वहशीपन के चलते अपराध करता रहेगा। आरोपी को सजा सुनाने से प‌हले 9 महिलाओं और 6 पुरुषों के निर्णायक मंडल ने आरोपों पर विचार किया और फिर सजा तय की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो नाबालिग लड़कियों के अलावा कम से कम 6 अन्य महिला को भी रेप के बाद मार डाला था। दोनों लड़कियां पब में शराब पीने के बाद बाहर निकलीं तो आरोपी ने उन्हें दबोच लिया। उनके शव घटना के करीब 24 घंटे बाद शहर के बाहर पाए गए थे।

एडी की लाश नग्न हालत में गॉसफोर्ड में पाई गई थी जबकि स्कॉट को एक फार्म से बरामद किया गया था। कमर के नीचे उसके कपड़े नहीं थे।

लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया

सजा सुनाने से पहले जज ने कहा कि दोनों लड़कियों के सारे सपने उस रात एक बुरे सपने में तब्दील हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मासूम लड़कियों के साथ्स हैवानियत करने के बाद उनके शरीर को ऐसी हालत में छोड़ा ताकि दूसरे लोग भी उनकी इस लाचारी को देख सकें।

घटना वाली रात मिस एडी और स्कॉट ने एडिनबर्ग पब में दोस्तों के साथ पार्टी में खूब मस्ती की। दोनों को पार्टी में बुलाया गया था लेकिन स्कॉट ने एडी से जल्दी चलने के लिए कहा और दोनों पब से बाहर निकल आईं।

पब से बाहर निकलते समय उन्हें दोनों आरोपी सिनक्लेयर और हैमिल्टन मिले जिनसे उन्होंने बातचीत शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक बातचीत के बाद उन्होंने घर जाने का फैसला लिया।

इस दौरान नशे की वजह से लड़खड़ा रही एडी की मदद के लिए वहां मौजूद एक पुलिस कर्मी भी आया जिसे उन्होंने वापस लौटा दिया। कुछ दूर चलने के बाद सिनक्लेयर ने दोनों लड़कियों को ऑफर दिया कि वह उन्हें घर छोड़ सकता है।

ये पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को अपनी वैन में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उन्हें पीटा, रेप किया और फिर उनके ही अंडरवियर से गला घोंट दिया।

एडी के दोनों हाथ पीछे की ओर उसकी अंडरवियर से बांधे गए थे और उसके मुंह में ब्रा ठूंस दी गई थी। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

हालांकि उसकी दोस्त स्कॉट ने अपनी टॉप और कोट भी पहन रखर था। उसके हाथ बेल्ट से बांधे गए थे और एडी की बेल्ट से उसका गला घोंटा गया था। उसके चेहरे पर पैरों के निशान भी थे।

हालांकि इन दोनों के कई कपड़े गायब थे लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उन्हें ढूंढ़ा नहीं जा सका। इस मामले में डीएनए रिपोर्ट के बाद दोनों आरोपियों को 2005 में पकड़ा था।
विज्ञापन

इन लड़कियों की जिंदगी भी तबाह की

इनके अलावा भी सिनक्लेयर ने एक के बाद एक कई महिलाओं और बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उनकी दर्दनाक हत्या कर दी।

इस बीच सात साल की एक बच्ची के साथ रेप और हत्या के जुर्म में उसे 10 की सजा हुई। जेल से बाहर आने के बाद उसने 1977 में एक बार फिर 6 साल की एक मासूम के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी।

अगले वर्ष उसने 17 की मैरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने 1978 से 1982 के बीच की 11 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार किया। हालांकि इस दौरान वह कभी पकड़ा नहीं गया। वर्ष 2001 में उसे मैरी की हत्या का दोषी पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें