फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किलर, जिसने 16 बैंक भी लूटे थे, मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में कई काले और यहूदी लोगों की हत्या करने वाले जोसेफ फ्रैंकलिन को मिसूरी राज्य में मौत की सजा दे दी गई है।उन्हें ये सजा साल 1977 में सेंट लुइस शहर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने के लिए दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को अपनी मौत से पहले फ्रैंकलिन ने कुछ नहीं कहा और स्थानीय समय के अनुसार 6.17 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

63 वर्षीय फ्रैंकलिन इसके अलावा सात और नस्ली नजरिए से प्रेरित हत्याओं के दोषी थे। हालांकि वो ख़ुद 20 लोगों की हत्या का दावा करते थे।

उन्हें मौत की सज़ा सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद दी गई है जिसमें सज़ा पर रोक हटाने के अपीली अदालत के फैसले को बरकरार रखा गया।

‘नस्लीय विचारधारा छोड़ी’

1978 में फ्रैंकलिन ने हस्टलर पत्रिका के प्रकाशक लैरी फ्लिंट को गोलीबारी में निशाना बनाया जिसमें वो आंशिक रूप से लकवे का शिकार हो गए।

फ्रैंकलिन ने फ्लिंट की पत्रिका में अलग अलग नस्लों वाले जोड़े की तस्वीर देख कर उन्हें निशाना बनाया। लेकिन मौत की सज़ा का विरोध करने वाले फ्लिंट ने फ्रैंकलिन की मौत की सज़ा पर अमल को रोकने के लिए मुकदमा किया।

सोमवार को सेंट लुईस पोस्ट डिसपैच अखबार में प्रकाशित अपने इंटरव्यू में फ्रैंकलिन ने कहा कि उन्होंने अपनी नस्लीय विचारधारा छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद बेतुका था और उनकी खराब परवरिश इसके लिए कुछ हद तक जिम्मेदार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “मैंने जेल में काले लोगों से बातचीत की।मैंने पाया कि वो हम जैसे ही लोग हैं।”

फ्रैंकलिन ने 16 बैंक भी लूटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें