थिएटर में गुंडे फिल्म देखने जाना एक युवक को महंगा पड़ गया। सीट को लेकर हुए विवाद की कीमत इस युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
घटना के समय सिनेमा हॉल में मौजूद सभी लोग मूकदर्शक बने रहे।
इंदौर की इस घटना में नेहरु नगर रोड नं. 1 निवासी करण दोस्तों के साथ गुंडे फिल्म देखने एक थिएटर में गया था।
उसके एक दोस्त ने बताया कि इंटरवल से थोड़ा पहले पीछे की सीट पर बैठे एक युवक ने करण की सीट पर पांव रख दिया।
करण ने जब इसे लेकर आपत्ति जताई तो पीछे बैठे 8-10 युवकों ने उसे सीट से उठाया और हॉल की लॉबी में ले आए। यहां उन्होंने करण के पेट और जांघ में चाकू मारा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
इसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए, जहां कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण पास के ही एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।