फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: ड्राइवर ने स्कूल वैन में किया बच्ची से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में स्कूलों में मासूमों के साथ हो रही हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बंगलुरू में स्कूल में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की हरकतों के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऐसा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


प्रदेश के इंदौर जिले में एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने वैन में ही मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी ड्राइवर की पहचान अजय सोलंकी (25) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लोकनायक नगर का रहने वाला है।

आरोपी ने हवाई अड्डे के पास वाले इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने बाकी बच्चों को घर छोड़ दिया था और पीड़ित बच्ची ही वैन में अकेली थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

24 घंटे में हुई दूसरी घटना

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकरी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

बता दें कि 24 घंटे के अंदर शहर में मासूम बच्ची के यौन उत्पीड़न का यह दूसरा मामला है।

इसके पहले भी बीते 27 नवंबर को बबलू सोनी (25) नाम के एक वैन ड्राइवर ने भी चार साल की बच्ची के साथ वैन में छेड़छाड़ की थी। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बता दें कि बीते कुछ महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल में मासूम बच्चियों के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे मामले सबसे ज्यादा बंगलुरू में मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें