फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्र के अपहरण के बाद नाबालिगों ने की हत्या

Sat, 15 Feb 2014 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम के एक सीरियल से कुछ नाबालिगों ने अपराध करने की प्रेरणा ले ली। कथित तौर पर पांच नाबालिगों ने 14 साल के बच्चे का अपहरण किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन नाबालिग हैं। अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस सभी आरोपियों की कस्टडी लेने का प्रयास कर रही है।

मामला बंगाल के मालदा जिले का है। घटना का मास्टरमाइंड दसवीं का होनहार छात्र है। इन सभी ने टीवी से सीखा कि कैसे अपहरण के बाद फिरौती के लिए कॉल करने के बाद पीड़ित को मार दिया जाए, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।
विज्ञापन


इस घटना में एक रात 12वीं कक्षा का छात्र तापस हलधर देर तक घर नहीं लौटा। उसी रात उसके पिता को फोन कर अपहर्ताओं ने दस लाख की फिरौती मांगी। फिर बाद तपस के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के कहने पर वह अपहर्ताओं को फिरौती की रकम देने को तैयार हो गया।

अपहर्ताओं के बताए पते पर वह रकम देने पहुंचा। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने दसवीं के दो छात्रों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अन्य साथियों के नाम भी उगल दिए।
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य छात्रों सुदीप घोष और पुरंजय बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। आखिर में इस घटना का मास्टरमाइंड भी धरा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें