फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनी एड्स की वजह, फोटोग्राफर ने की हत्या!

Fri, 06 Sep 2013 06:45 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लैमर की दुनिया को कत्ल ने खून से सन दिया है। खूसबसूरत मॉडल युलिया लोशगिना की हत्या कर दी गई है। उनके शरीर के कई अंगों की हड्डियां टूटी हुई पाई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि 37 वर्षीय फोटोग्राफर पति दमित्री लोशगिना ने ही रूस की युलिया का कत्ल किया है। इसकी वजह यह है कि युलिया से दमित्री को एड्स हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डेली मेल के अनुसार, कत्ल इतनी बेहरमी से किया गया था कि उसके शव की पहचान होना मुश्किल हो गया था। पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया गया था। डीएनए टेस्ट के बाद उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि युलिया एड्स से पीड़ित थी। उसकी लाश येकटेरिंगबर्ग से 23 मील दूर जंगल में मिली थी।



















युलिया के पति ने कोर्ट में उसकी हत्या से इनकार किया है। उसने कहा, 'वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था।'

युलिया 22 अगस्त से लापता थीं। उसके बाद से उनके परिजन तलाश कर रहे थे। युलिया के भाई मिखाइल ने कहा कि उसके गायब होने से दमित्री कुछ ज्यादा चिंतित नहीं था। उसके बयान बार-बार बदल रहे हैं। उसने पॉलीग्राफिक टेस्ट से भी इनकार कर दिया है। वह कुछ बातें छिपा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें