अहमदा के इंसानपुर इलाके में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। गुजरात पुलिस ने एक 25 साल की महिला को 10 लाख रुपए में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को बेचने के आरोप में महिला डांस टीचर समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मीना मिश्रा डांस टीचर, उसकी सहयोगी रीता बंगाली और ईश्वर मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है।
हालांकि युवती को खरीदने वाले आरोपी संजय पटेल समेत 10 आरोपियों को अभी तक पुलिस तलाश रही है। पटेल पर आरोप है कि उसने युवती को दवा देकर उसका गर्भपात भी करा दिया और एक महीने तक जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए।