जयपुर के एक मदरसे में तालीम लेने गई मासूम के साथ मदरसे की छत पर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। बच्ची को तलाशते परिजनों को जब खून से सनी बच्ची बिलखती हुई मिली, तो उनके होश उड़ गए।
बच्ची की हालत नाजुक देखकर परिजनों ने उसे जेके लोन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सांगानेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शक है कि इस घिनौने काम में मदरसे के आस-पास का ही कोई व्यक्ति या ऐसा परिचित व्यक्ति जिसे बच्ची पहचानती है।