फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने दृष्टिहीन किशोरी की लूट ली अस्मत

Sat, 14 Sep 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को जब वसंत विहार गैंगरेप के दोषियों को सजा सुनाई जा रही थी, उसी दौरान एक 12 वर्षीय दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म की एफआईआर लिखी जा रही थी।
विज्ञापन


निजामुद्दीन में रहने वाली यह बच्ची अपने छह वर्षीय भाई के साथ बृहस्पतिवार शाम मार्केट जा रही थी। इस दौरान मारुति वैन सवार एक शख्स ने दोनों का अपहरण कर लिया।

आरोपी दोनों को हुमायूं के मकबरे के पास जंगल में ले गया। उसने भाई के हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसी के सामने कार में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


फिर उसे भी वहीं छोड़ दिया। दोनों जैसे-तैसे वहां से बाहर आए और मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची।

वैसे तो पुलिस के पास इस मामले में कोई सुराग नहीं था, लेकिन किशोरी के भाई की बात से पुलिस को लगा कि वारदात में प्रयोग किया गया वाहन व्यवसायिक हो सकता है।

इसके बाद पुलिस ने गहन पड़ताल कर सलीम (26) को गिरफ्तार कर लिया। सलीम टैक्सी चालक है।

उसके खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए सीबीआई एक्सपर्ट की सहायता भी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें