फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान सस्ता दो, वरना बांट देंगे MMS

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले तो रिवाल्वर के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, फिर क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद परेशान पीड़िता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला यूपी के बुलंदशहर का है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पड़ोस के दो युवक प्रवीन पुत्र हरी प्रकाश और सचिन पुत्र राकेश एक सप्ताह पहले घर में अकेला पाकर रेप की कोशिश की, फिर क्लिपिंग बना ली।

इसके बाद आरोपी क्लिपिंग को नेट पर सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।

क्या है इस क्लिपिंग में

इसके एवज में आरोपी उसके मकान को कम कीमत पर बेचने का दबाव बना रहे हैं। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दिए।

घटना 9 जुलाई की है। बाद में परेशान होकर बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपी प्रवीण और सचिन के खिलाफ नामजद केस दर्ज करा दी।

पीड़िता ने बताया कि क्लिपिंग में एक आरोपी ने उसके बच्चे की गर्दन पर हाथ रख गला दबाने की धमकी दे रहा है। जबकि दूसरा आरोपी रिवाल्वर के बल पर उसे अर्द्धनग्न कर रेप की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल रहने पर चाकू मारा

वहीं, गुलावठी के ग्राम चिड़ावक निवासी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब असफल हो गया तो आरोपी ने महिला को चाकू घोंप दिया।

पति के अनुसार पत्नी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में काम करने गई थी। इसी दौरान वह पास के एक ट्यूबवेल पर पानी पीने लगी। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

अन्य महिलाओं की शोर सुन जब गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी ने महिला को चाकू मारकर घायल कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें