नौकरी का झांसा देकर छात्रा के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीआरपीएफ का आरोपी जवान शिशुपाल सिंह यादव 95 बटालियन वाराणसी में तैनात है।
आरोपी जवान मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे मनकरा गांव का निवासी है और इन दिनों छुट्टी पर वह घर आया हुआ है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वह मुरादाबाद के एक कॉलेज में एमए की छात्रा है।
फोन कर युवती को बुलाया आरोप ने
मुरादाबाद जाने के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। उसने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया और कहा कि उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वह उसकी नौकरी वह लगवा देगा।
युवती को विश्वास में लेकर युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। छात्रा के मुताबिक गुरुवार की दोपहर उसके पास युवक का फोन आया कि उसके अधिकारी आए हुए हैं। उनसे मुलाकात करने चलना है।
युवती को नदी किनारे ले गया...
इसके बाद युवती रामपुर आ गई। युवती ने बताया कि रामपुर बस अड्डे से युवक उसे बाइक पर बैठाकर घूमता रहा। रात के वक्त मूंढापांडे क्षेत्र में एक नदी किनारे ले जाकर बलात्कार किया।
इसके बाद वह वहां से भाग गया। युवती किसी तरह से सिविल लाइंस स्थित अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची। इसके बाद उसके रिश्तेदार युवती को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली लेकर आए।
जहां युवती ने सीआरपीएफ के जवान शिशुपाल सिंह यादव के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्टिफिकेट भी जवान के पास हैं
वाराणसी में तैनात जब जवान छुट्टी लेकर घर आता था, तो वह युवती से जरूर मुलाकात करता था। पीड़ित का आरोप है कि उसके सारे प्रमाण पत्र भी आरोपी जवान के पास ही हैं।
जब भी छात्रा उससे अपने प्रमाण पत्र मांगती थी तो वह उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके प्रमाण पत्र वापस नहीं करता था।