फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अधिकारी ने छेड़ी लड़की, स्टेशन पर भारी हंगामा

Mon, 15 Feb 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तैनात एक रेल अधिकारी द्वारा एक लड़की से छेड़खानी के बाद हंगामा मच गया। खबर लगते ही रविवार को लोगों ने रेलवे स्टेशन तथा रेलवे कालोनी में जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि ऐसे अधिकारी पर तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सूचना पर पहुंचे अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाहाबाद में उच्चाधिकारियों से मामले को अवगत कराते हुए लोगों को शांत कराया।

सूत्रों की माने तो मिर्जापुर स्टेशन पर तैनात एक रेल अधिकारी रविवार की सुबह स्टेशन पहुंची एक लड़की को अपने दफ्तर में बुलाया। वेलेंनटाइन डे  पर  इस अधिकारी ने अपने प्यार का इजहार कर दिया। फिर क्या था, लड़की ने शोर मचा दिया और लोग जुट गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं लिखी गई शिकायत

अधिकारी की इस हरकत की खबर लगते ही कर्मचारी भी गुस्सा हो गए और लोगों के साथ मिलकर अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए रेलवे कालोनी पहुंचे वहां भी अपने वरिष्ठ अधिकारी के सामने आरोपी रेल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने तत्काल इलाहाबाद के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया।

स्टेशन के जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह ने कहा है कि देर शाम तक किसी रेल अधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें