एक बच्चे की मां ने स्कूल जाकर बच्चों के सामने टीचर को चाकू घोंप दिया।
यह दिल दहला देने वाली घटना फ्रांस के अलबी शहर की है। यहां फ्रांसीसी स्कूल की फेमिन काल्मस नामक एक 34 साल की महिला अध्यापक है।
छूरा मारने वाली महिला और कोई नहीं बल्कि उसी स्कूल के एक छात्र की मां है।
चिल्लाती हुई बोली, 'मैं चोर नहीं हूं'
डेली मेल के अनुसार, यह घटना सुबह उस वक्त्त की है जब वह महिला अध्यापक अपने कक्षा में 5 से 6 साल के बच्चो को पढ़ा रही थी।
इसी दौरान 47 साल की वह महिला कक्षा में घुसी और महिला अध्यापक के पेट में ताबड़तोड़ छूरा से हमला कर दिया।
इस हमले में फेमिन काल्मस बुरी तरह घायल हो गई। इस बीच वह महिला चिल्लाते हुई बोलती जा रही थी कि मैं चोर नहीं हूं।
तीन दशक में ये स्कूल की चौथी घटना
बताया जाता है कि पश्चिमी फ़्रांस के अलबी शहर के स्डोआर्ड हिरोएट नाम के इस स्कूल की पिछले तीन दशक में ये चौथी घटना है।
घटना के तुरंत बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सही समय पर आकर स्कूल के पास से ही उसे पकड लिया।
एल्बी के प्रॉसीक्यूटर क्लाउड डेरेंस ने बताया कि सुबह एक छात्र की मां ने चाकू मारकर 34 साल की टीचर को घायल कर दिया। उसने ऐसा बच्चों के सामने किया। ऐसा करने की पीछे वजह क्या थी, इसकी अभी जांच की जा रही है।
ऐसा करने की पीछे वजह क्या थी, इसकी जांच जारी
उन्होंने बताया कि जब मैं क्लासरूम में पहुंचा तो लोग टीचर को बचाने में लगे हुए थे।
वहीं, राष्ट्रपति फ्रांसिस होलांद ने तत्काल शिक्षा मंत्री बेनोइट हेमॉन को स्कूल भेजकर मामले को निपटाने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि इस घटना के साक्षी बने बच्चों और स्टॉफ को वहां से निकालने व उनकी सुरक्षा की पूरी कोशिश की जाएगी।