फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से रेप करने पर दी खौफनाक मौत

Thu, 06 Feb 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत रोड पर स्थित एक गांव में मंगलवार रात करीब दस बजे 29 साल के युवक को चारपाई से बांधकर इतनी बर्बरता से पीटा गया कि उसकी जान ही निकल गई।
विज्ञापन


उसके एक भाई का कहना है कि वह मां के साथ रेप का प्रयास कर रहा था, इसलिए 100-150 लोगों ने इकट्ठा होकर उसे पाप की सजा देने के लिए मौत के घाट उतार दिया।

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने पूरा मामला जानकारी में होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। शव का दाह संस्कार पुलिस के सामने ही हुआ।

मां से रेप मामले में जा चुका था जेल

मारा गया युवक युवक करीब डेढ़ साल पहले मां के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल भी गया था। उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी।

तभी से वह शराबी बन गया। शराब के अलावा अफीम और चरस भी लेने लगा। उसके बड़े भाई ने यमुना किनारे श्मशान घाट में कहा कि उसे उसके किए की सजा मिली है।

उसका कहना था कि उसकी घिनौनी हरकतों के चलते परिवार ही नहीं, गांव के लोग उससे नफरत करते थे।

पुलिस के सामने हुआ दाह संस्कार

उसने जब मंगलवार की रात मां से रेप का प्रयास किया। उसे रोका तो वह अपने भाइयों को मारने के लिए दौड़ा। उसे चारपाई से बांधकर रोका गया।

गांव वाले इकट्ठा हो गए। सभी ने उसे पीटा। इसी में वह मर गया। सुबह उसका शव दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। तभी पुलिस को सूचना दी गई। दो पुलिसकर्मी श्मशान घाट पहुंचे। उसके पैर, पेट और सिर पर चोट के गहरे निशान थे, कपड़े खून से सने हुए थे। यह सब अपनी आंखों से देखने के बावजूद दाह संस्कार होने दिया।

पुलिस वालों को बताया गया कि बाद में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान भी जांच के लिए पहुंचे। उनको ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मौत छत से गिर जाने से हुई है।
विज्ञापन

'युवक की हुई हत्या, होगी कार्रवाई'

इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी, इसलिए एफआईआर नहीं हो पाई है। मृतक के जिस भाई ने श्मशान घाट में घटना की बाबत मीडिया के सामने कहा है, वह मंदबुद्धि है।

उधर, एसपी जितेंद्र शाही का कहना है कि अगर यह घटना हत्या की है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। दूसरी ओर मृतक के घर पर लोगों की भीड़ तो लगी थी लेकिन किसी की भी आंख में आंसू नहीं थे।

जिस गांव में यह वारदात हुई, उसके प्रधान का कहना है कि युवक छत से गिरकर नहीं मरा, बल्कि उसे पीट-पीटकर मारा गया है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वे अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें