फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने वाले को प्रियंका का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अभिनेत्री ने वर्सोवा अपार्टमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपी मणिक सोनी को कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे रखी थी। जिसमें आरोपी मणिक ने करिश्मा स्पा और ब्यूटी सेंटर खोला था। इस सेंटर के ठीक बगल में अभिनेत्री की मां मधु का क्लीनिक भी है।

बता दें कि 7 नवंबर को पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन लड़कियों को मुक्त कराया था। साथ ही वहां के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया था।

रैकेट का खुलासा होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने आरोपी के साथ लीज एग्रीमेंट खत्म करने के बजाय उसे कानूनी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

सोहेल खान की पत्नी है आरोपी की बिजनेस पार्टनर?

बॉलीवुड मंत्रा की रिपार्ट के अनुसार, प्रियंका की प्रॉपर्टी पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी मण‌िक‌ सोनी ने बांद्रा में करिश्मा ब्यूटी और स्पा सेंटर की एक ब्रांच खोली थी। बताया जा रहा था कि इसमें बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा भी पार्टनर है। इस साल मार्च में ही उसने अपना जन्मदिन और वर्सोवा अपार्टमेंट स्थित स्पा सेंटर के एक साल पूरे होने का जश्न भी मनाया था।

हालांकि इस मामले में अब तक प्रियंका चोपड़ा से बात नहीं हो सकी लेकिन उनकी मां मधु ने बताया कि उन्होंने आरोपी स्पा सेंटर संचालक को कानूनी नोटिस भेजा है।

बता दें कि अंधेरी के शास्‍त्री नगर इलाके में वास्तु प्रेसिक्ट बिल्डिंग में प्रियंका चोपड़ा ने वर्सोवा अपार्टमेंट खरीदा था। जिसे बाद में उन्होंने मणिक सोनी को स्पा सेंटर चलाने के लिए किराए पर दिया था। हालांकि पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है तो वहां छापामारी की गई।

स्पा सेंटर की रिशेप्सन‌‌‌िस्ट ने पुलिस को बताया था कि प्रॉपर्टी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ था रैकेट का भंडाफोड़

दरअसल, मुंबई पुलिस को सूत्रों से पता चला कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जानकारी को पुख्ता करने के लिए एक सिपाही को ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया था।

सिपाही ने वहां डील की और इससे यह साबित हो गया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा और सेंटर के मैनेजर दिनेश चंद्रकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से तीन लड़कियों को भी मुक्त कराया और मेडिकल जांच के बाद उन्हें महिला सुधार गृह भेज दिया गया।

सेंटर के मालिक मणिक को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सूत्रों के अनुसार, वह बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं को जानता है और फिल्मी पार्टियों में भी शरीक होता रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें