फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में गिरकर महिला की मौत, बेटी पर हत्या का मामला

Thu, 24 Sep 2015 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने सड़क के गड्ढे में गिरकर एक महिला की मौत होने पर उसकी बेटी के खिलाफ ही लापरवाही से ड्राइविंग करने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला मौत का आरोपी उसकी बेटी को बनाते एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में पुलिस ने बेटी को उसकी मां की मौत का जिम्मेदार माना है। पुलिस ने लिखा है कि वह तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चला रही थी जिससे उसकी मां गिर गई और फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस के इस रवैये के बाद महिला ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही महिला ने पुलिस के उन आरोपों को गलत बताया है जिनमें उसके खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर पुलिस ने दी सफाई

गड्ढे में गिरकर महिला की मौत होने के मामले में पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि चालक की जिम्मेदारी होती है कि वह वाहन सावधानी पूर्वक चलाए लेकिन आरोपी महिला लापरवाही से स्कूटी चला रही थी जिससे उसकी मां गिर गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 17 सितंबर को बंगलुरु पुलिस ने भी ऐसे ही मामले में एक शख्स के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

बंगलुरु में एक शख्स अपनी पत्नी को लेकर बाइक से कहीं जा रहा था लेकिन सड़क खराब होने कारण बाइक से गिर गई थी और फिर उसकी मौत हो गई लेकिन पुलिस ने बाइक चलाने वाले पति पर ही लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें