पोर्नोग्राफी इंडस्ट्री में सर्वश्रेठ अभिनेत्री करार दी गई लेबनान की स्टार को जान से मारने की धमकी मिली है। उसे सर्वश्रेष्ठ रैंक एडल्ट वेबसाइटों के बिजनेस के आधार पर दी गई है।
पोर्न स्टार के तौर पर चर्चा में आने से पहले लेबनान की रहने वाली 21 वर्षीय मिया खलीफा अमेरिका के एक कॉलेज में पढ़ने गई थी। हालांकि बाद में उसने पोर्न इंडस्ट्री की ओर रुख किया।
वर्तमान में वह पोर्नोग्राफी की वेबसाइट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्टार बन चुकी है। हालांकि उसके काम की वजह से उसे अपने देश में काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी।
खलीफा की कुछ तस्वीरों पर लोगों ने भद्दे कमेंट भी किए हैं। इसके अलावा एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह हिजाब पहन कर सेक्स करती दिख रही है।