फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम फंसी तांत्रिक के जाल में, लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया गांव निवासी महिला पूनम तांत्रिकों के जाल में फंसी थी। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि तांत्रिकों ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पति की शिकायत पर पुलिस ने दो तांत्रिक और एक महिला और उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि जीएनएम का कोर्स कर रही सुनारिया निवासी एक महिला ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में सुनारिया निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम व माड़ौदी गांव निवासी प्रमिला एक साथ जीएनएम का कोर्स कर रही थी। प्रमिला व उसके पिता देवेंद्र ने मिलकर पूनम को तांत्रिकों के चक्कर में फंसा दिया।
विज्ञापन


इनमें एक तांत्रिक शीला बाईपास पर रहने वाला सुनील है और दूसरा महम का रहने वाला है, जिसका नाम नहीं पता है। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रमिला व देवेंद्र ने तांत्रिकों से मिल पूनम को मानसिक रूप से परेशान कर दिया।

मानसिक रूप से परेशान किया पूनम को

बार-बार परेशान किए जाने के कारण पूनम ने सोमवार सुबह 6 बजे फंदा लगाकर जान दे दी। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पता लग पाएगा।

वहीं, हिसार में एक युवक ने पहले तो सरेराह महिला को रोककर उसके साथ बदतमीजी की और जब महिला व उसके परिजनों ने आरोपी के घर जाकर इसका विरोध किया तो डंडों से उनकी पिटाई की गई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के बावजूद छेड़छाड़ का केस दर्ज नहीं किया। पुलिस वालों का कहना है कि रास्ता रोककर नाम पूछना कोई अपराध नहीं है। आरोपियों पर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर वाल्मिकी बस्ती निवासी बबलू सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें से दो को जेल भेज दिया है और एक नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है। वहीं, महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसे पांच माह से तंग कर रहा है।
विज्ञापन

सरेराह महिला से बदतमीजी, छेड़छाड़

वाल्मिकी बस्ती में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी मायके में रहती है। उसका पति शहर में एक ट्रांसपोर्ट में नौकरी करता है। सोमवार को वह अपने 8 वर्षीय भाई के साथ शाम पांच बजे बाजार से पैदल आ रही थी।

रास्ते में उसे पड़ोस का एक युवक स्कूटी पर मिला। जब वह जिंदल पार्क के पास पहुंची तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और रास्ता रोककर उसके साथ बातचीत करने की जिद की। महिला का कहना है कि वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकली और पूरी बात परिजनों को आकर बता दी।

महिला व उसकी मां युवक की शिकायत करने उसके घर गई। युवक के परिजनों ने कहा कि अभी उनका बेटा घर नहीं है, वह आएगा तब उसे समझा दिया जाएगा। जब मां व बेटी शिकायत कर वापस लौटी तो कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने भाई व साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया।

महिला का कहना है कि उसने आते ही गालियां देनी शुरू कर दी और घर से उठाने की धमकी दी। इस पर महिला ने युवक को चांटा जड़ दिया। महिला का कहना है कि यह देखकर उसके साथ आए युवकों ने उन पर लाठियों और डंडों से हमला बोल दिया। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें