एक पुलिसवाले ने पांच वेश्याओं से सेक्स किया और उसे एक कैमरे में कैद कर लिया। वेश्याएं सेक्स को फिल्माने के लिए राजी नहीं थी, लेकिन उसने अपने रुतबे की धौंस दिखाकर ऐसा किया।
इस करतूत को उसकी पूर्व प्रेमिका ने उजागर कर दिया। उसे ये सेक्स क्लिपिंग तलाशी के दौरान पुलिसवाले की जैकेट से मिली थी। मामला दक्षिण अफ्रीका के डर्बन शहर का है।
क्रेजी न्यूज के अनुसार, पुलिस वाले ने रात के समय जॉब के दौरान ये सेक्स क्लिपिंग बनाए थे। कुछ दृश्य को देखकर लगता है कि उसने पेट्रोल कार और पुलिस कार्यालय के शौचालय में वेश्याओं से सेक्स किया था।
लगभग सभी क्लिपिंग में वेश्याएं सेक्स को फिल्माने के खिलाफ थीं। कुछ ने विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माना।
उसकी पूर्व प्रेमिका ने वे सेक्स क्लिपिंग भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को सौंप दी हैं। उसने कहा कि उम्मीद है कि उसके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।