फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन के ससुराल में चोरी करने वाले धरे गए

Fri, 26 Jun 2015 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के सांता क्रूज में भाग्यश्री के ससुराल में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने पिछले दिनों भाग्यश्री के ससुराल में लोगों को कॉफी में नींद की गोली मिलाकर पिलाई थी और फिर चोरी करने फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इन दोनों चोरों की पहचान उत्तर प्रदेश के 23 साल के संजय कु्मार निषाद और 28 वर्षीय राकेश जेसवार के रुप में हुई। निषाद ने कबूला कि वो पिछले साल अभिनेत्री भाग्यश्री के ससुराल में काम करने गया था।

चोरी करने के उद्देश्य से 24 जनवरी 2014 को सुबह 9 बजे भाग्यश्री के सास-ससुर पन्नालाल डसानी और शाकुंतला डसानी की कॉफी में नींद की गोलियां मिला दी। दोनों के बेहोश होने के बाद निषाद ने अपने तीन अन्य साथियों को बुलाया और लूटपाट की। दरवाजा खुला छोड़ जाने की वजह से बाद में पड़ोसियों ने देखा और शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों पुलिस हिरासत में , तीसरे साथी के लिए पूछताछ जारी

पड़ोसियों के बुलाने पर भाग्यश्री और उनके पति हिमालय डसानी मौके पर पहुंचे। हिमालय ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले ही संजय निषाद को घर में कामकाज के लिए रखा था।

पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि भाग्यश्री के ससुराल में लूटपाट करने के बाद उन्होंने और भी कई घरों में चोरी की है। इन्होंने जून में सांता क्रूज में रहने वाले हीरे के व्यापारी के घर लूटपाट की। ‌फ‌िलहाल दोनों पुलिस की ‌हिरासत में हैं और इनसे तीसरे साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें