फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्याएं और कई लूट के आरोप में फंसी मशहूर प्ले ब्यॉय मॉडल

Tue, 07 Jul 2015 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप के देश क्रोएशिया में मशहूर प्ले ब्यॉय मॉडल और पूर्व मिस बोस्निया को पांच हत्याओं और कई डकैतियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए 29 वर्षीय मॉडल ब्रुनेट्टे स्लोबोडंका को कई संगीन अपराधों में सम्मलित होने का आरोपी बताया गया है।

ब्रुनेट्टे को क्रोएशिया से गिरफ्तार कर उसके गृह जनपद बोसनिया लाया गया है जहां वो हर्जेगोविना की कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कुख्यात अपराधी से हैं ब्रुनेट्टे के संबंध

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रुनेट्टे का ब्यॉयफ्रेंड डार्को इलेज कई कुख्यात गैंग चलाता है और ब्रुनेट्टे को उसका सहयोग करते पाया गया है। यह भी बताया जा रहा है ब्रुनेट्टे के ब्यॉयफ्रेंड को कई डकैतियों के आरोप में कई बार जेल भी हो चुकी है।

डार्को इलेज के गैंग में 32 लोग ऐसे जिनके तलाश में पुलिस घूम रही है। ब्रुनेट्टे भी इन 32 लोगों में से एक हैं।

ब्रुनेट्टे को अपने ब्यॉयफ्रेंड पर हत्या का प्रयास करने का भी आरोप लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें