पीलीभीत के पूरनपुर में छेड़छाड़ करने पर युवती द्वारा कोतवाली के पास एक युवक की धुनाई करने का मामला सामने आया है। पीलीभीत कोतवाली के आसपास यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
शुक्रवार को अपराह्न कोतवाली के समीप से निकल रही युवती ने छेड़छाड़ के विरोध में बाइक सवार युवक की धुनाई कर दी। माजरा देखकर लोगों की भीड़ लग गई।
बताते है कि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर एक युवक को कुछ देर बाद छोड़ दिया। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि एक युवती ने युवक की पिटाई की थी। कुछ देर बाद युवती और युवक के परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। कार्रवाई से इनकार करने पर युवक और युवती को छोड़ा गया है।
देखिए युवक की धुनाई का वीडियो
युवती ने आरोपी की धुनाई करने के साथ ही उससे पुलिस के सामने ही अपने पैर छुआए। लड़की की हिम्मत के आगे युवक गिड़गिड़ाने लगा और सोरी बोलते हुए उसके पैरों पर गिर गया।
इस वीडियो में आप खुद देख लीजिए कैसे हुई मनचले की धुनाई-
मोहाली में भी चैन स्नैचर की हुई धुनाई
चंडीगढ़ के मोहाली इलाके में एक महिला के साथ सरेराह कुछ ऐसा हुआ कि उसे शेरनी बनने में देर न लगी और वो बीच सड़क युवक को मार-मारकर उसका भूत उतार दिया। मौके पर मौजूद सभी लोग महिला का गुस्सा देखकर सन्न रह गए।
दरअसल, मामला स्नेचिंग से जुड़ा था। मोहाली, फेज-एक में जब वह महिला पैदल जा रही थी तो बाइक सवार स्नैचरों ने गले से उसकी चेन झपट ली और भाग निकले। इतने में कार सवारों ने फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों का पीछा शुरू कर दिया। एक स्नेचर पकड़ में आ गया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-62 निवासी सुनीता फेज-एक फ्रैंको होटल से डिप्लॉस्ट चौक की तरफ जा रही थी।
तभी बाइक सवार तीन युवकों ने महिला के गले से पांच तोले की चेन झपट ली और तेजी से भाग निकले। इसी बीच उनपर कार सवारों की नजर पड़ गई। कार सवारों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया।
इसी बीच कार सवारों ने चलती कार का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा स्नैचरों की बाइक पर लगा। दरवाजे की टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद उनकी बाइक गिर गई। इस दौरान पकड़े युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।