फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था प्रेमी युगल, पंचायत ने कराया निकाह

Fri, 19 Jun 2015 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नौगावां सादात (अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। घटना के बाद बैठी पंचायत ने सबके सामने फैसला सुनाया। जिसके बाद दोनों पक्ष राजी हो गए और आपसी रजामंदी से निकाह कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती आपसी में प्रेम करते थे। दोनों छिप-छिपकर मिला भी करते थे। लेकिन किसी को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। बुधवार की रात प्रेमी ने युवती को अपने घर बुला लिया था। जहां पर ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

मामला समाज में पहुंचने पर बदनामी के डर से पंचायत बुला ली गई। चूंकि लड़का-लड़की एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे। लेकिन कभी लड़का पक्ष, तो कभी लड़की पक्ष निकाह से इनकार करते रहे।
विज्ञापन


काफी देर की ना-नुकर होने के बाद दोनों पक्षों की बात सुनकर पंचायत ने निकाह का फरमान सुनाया। जिस पर दोनों पक्ष रजामंद हो गए और दोपहर बाद दोनों का निकाह करा दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें