फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड पाने के लिए महिला अधिकारी के सामने उतारे कपड़े

Thu, 10 Sep 2015 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के पालघर इलाके में एक व्यक्ति की ओर से तुरंत राशन कार्ड पाने के लिए आपत्तिजनक तरीका अपनाने का मामला सामने आया है। बुधवार को एक उम्र दराज महिला तहसीलदार के सामने तत्काल राशन कार्ड जारी करने की मांग करते हुए निर्वस्त्र हो गया।
विज्ञापन


आरोपी शख्स अपने भाई के साथ महिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचा था। शख्स ने महिला अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें उनकी मां का राशन कार्ड जारी कर दिया जाए नहीं तो वह कपड़े उतार देगा।

मिड डे के अनुसार, वासी थाने के अफसर एसएम पाटिल ने जानकारी दी है कि इसी दौरान महिला अधिकारी से वाद विवाद करते हुए शख्स ने अपने सारे कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन

अंडरवियर भी उतारे, की गंदी हरकत

पुलिस के अनुसार आरोपी शख्स ने अपनी शर्ट और पैंट उतारने के बाद अपने अंडरवियर भी उतार द‌िए और फिर महिला के सामने गंदी हरकत की।

महिला अधिकारियों ने आरोपी भाइयों के खिलाफ सूचना दी है जिसके बाद पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हालांकि अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी पालघर के वसई गांव का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें