दंगा विस्थापित परिवार की गैंगरेप पीड़िता किशोरी का घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी मेडिकल नहीं हो सका है। उधर, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी शाहरूख को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दंगे के दौरान बागपत से आकर यहां रह रहे परिवार की किशोरी के साथ बुधवार को तीन दरिदों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के भाई ने गांव अंबेहटा निवासी जुलफाम, गांव गढ़ी दौलत निवासी शाहरूख और जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले में एक आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। जबकि किशोरी को शुक्रवार को मेडिकल के लिए भिजवाया। शुक्रवार को शामली सीएचसी पर पहुंची किशोरी को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पर मेडिकल नहीं हो सका और उसे वापस भेज दिया।