फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: 7,50,000 लोग कर सकते हैं बच्चों का यौन शोषण, रिपोर्ट

Mon, 22 Jun 2015 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप की नेशनल क्राइम एजेंसी के अध्यक्ष ने बच्चों के यौन शोषण पर खुलासा कर सनसनी फैला दी है। यहां की नेशनल क्राइम एजेंसी के उप महानिदेशक फिल ग्रोमिली ने कहा है कि ब्रिटेन में 7,50,000 लोग ऐसे रहते हैं जो बच्चों के यौन शोषण में रुचि रखते हैं। कैमरून सरकार ने इन आंकडों को देखते हुए नागरिकों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


क्राइम एजेंसी ने हैरान करने वाले आंकड़े जारी करते हुए कहा है हर 35 जवान लोगों में एक शख्स नेट पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरें सर्च करते हैं। एक रिसर्च रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि करीब 250,000 लोगों में बच्चों के यौन शोषण करने की इच्छा पाई गई है।

ये ढाई लाख उन बच्चों का यौन शोषण करना चाहते हैं जिनकी उम्र 12 साल से कम है। ग्रोमिली ने लोगों को चेतावनी देते हुए भी कहा है कि पीडोफाइल (बच्चों का यौन शोषण करने वाले) लोग इतने सामान्य होते हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है और वो हमारे सबके बीच रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट के जरिए गिरफ्तार होंगे अपराधी

ग्रामिली ने डेली मेल से कहा है कि बच्चों यौन शोषण के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरें उससे पहले सुरक्षा के उपाए कर लिया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर  हम अभी से शके अधार पर धर-पकड़ करना शुरू कर देंगे तो वास्तविक अपराध‌ियों को पकड़ना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि वो फिर अपराध करने से बचेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक ऐसा सिस्टम विकसित करने जा रही जिससे लोगों की फेसबुक एक्टिविटी और अन्य सोशल साइट से उन्हें ट्रैक पकड़ने में मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस सिस्टम में इमरजेंसी अलार्म की भी व्यवस्‍था होगी। इंटरनेट के जरिए जैसे की कोई पीडोफाइल किसी बच्चे को अपनी जद में लेने की कोशिश करेगा तभी पास के सिक्यूरिटी कंट्रोल रूम अलार्म बच जाएगा और अपराधी के बारे में सारी जानकारी पुलिस के पास पहुंच जाएगी। जिसक जरिए उसे तुरंत गिरफ्तार किया जा सकेगा।

उन्होंने यह बातें एक संस्‍था की ओर से किए शोध पर आई रिपोर्ट के आधार पर कही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें