फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गढ़ में 'पुलिसवालों' ने लूट लिया एक करोड़ का सोना

Sat, 27 Dec 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस की वर्दी पहने दो लोग मुंबई से आए एक सराफा कारोबारी विकास मलिक उर्फ बागाराम का चार किलो सोना लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये बताई गई है। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे शहर के बेनियाबाग इलाके में घटी।
विज्ञापन


उसे चौक इलाके के एक आभूषण व्यापारी को सोने के गहने देने थे। कारोबारी की तहरीर पर चौक थाने में लूट का केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।

राजस्थान के मूल निवासी विकास मलिक उर्फ बागाराम और तुलाराम सराफा कारोबारी हैं। वे मुंबई से सोने-चांदी के गहने लेकर चौक के सराफा कारोबारियों को देने शुक्रवार को महानगरी एक्सप्रेस से सुबह करीब पौने छह बजे कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां से दोनों ने गोदौलिया के लिए आटो रिजर्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पुलिस महकमे में खलबली

बीच रास्ते में बेनियाबाग में बाइक सवार दो लोगों ने आटो ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों ने बैग दिखाने को कहा। जब विकास ने कहा कि बैग में सोने के आभूषण हैं तो उन्होंने कागजात दिखाने को कहा। सराफा विकास के मुताबिक इसी बीच इंडिगो कार पर सवार चालक समेत तीन लोग वहां आ गए। इनमें पुलिस की वर्दी में दो लोग थे। दोनों ने थाने चलने की बात कहते हुए उसे कार में बैठा लिया, लेकिन वे उसको लेकर लंका के रास्ते रामनगर के टेंगरा मोड़ पहुंच गए। वहां गहनों से भरा बैग छीनकर उसे उतारकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने सौ रुपये और एक मोबाइल नंबर देकर कहा, इस नंबर पर बात कर लेना, मामला सेट हो जाएगा।

इसके बाद विकास किसी तरह टेंगरा मोड़ से शहर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी ने पुलिस की तीन टीमें बनाकर उन्हें लुटेरों की तलाश में लगा दिया। कैंट स्टेशन से लेकर शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। एसपी क्राइम राहुल राज ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर चौक थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

लुटने से बच गए डेढ़ किलो गहने
लुटेरों को सटीक मुखबिरी नहीं हुई थी। मुंबई से साथ आए दूसरे सराफा कारोबारी तुलाराम के पास भी डेढ़ किलो सोने के गहने थे, लेकिन बदमाशों ने न तो उसका बैग छीना और न ही उसे कार में बैठाया। तुलाराम ने बताया कि बाइक से आए लोग सादे कपड़ों में थे। उनका कहना था कि वे विकास को जांच के लिए थाने ले जा रहे हैं। कागजात दिखाने के बाद उसे छोड़ देंगे। उनके पास किसी तरह का कोई हथियार नहीं था। उनकी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था। इस वजह से उसे शक नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें