फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना ने नाबालिग से किया रेप, कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में धनघटा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक नाना पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी की तबियत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


लोग उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए और डॉक्टर ने मामले को देखते हुए इलाज करने से मना कर दिया। उसी बीच किशोरी के चचेरे मामा ने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन सामाजिक डर से नाना ने किशोरी को एक बीघा खेत बैनामा करने की बात कही, तो गांववालों ने मौके पर ही मामले को पंचायत से रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन

पिता ने कर ली थी दूसरी शादी

बचपन में ही 15 वर्षीय किशोरी की मां की मौत हो गई और पिता ने दूसरी शादी कर ली। यही वजह रही कि किशोरी अपने नाना के साथ रहती है। उसके 60 वर्षीय नाना के पास भी कोई औलाद नहीं है और पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।

शनिवार को किशोरी अपने नाना के साथ कहीं गई थी। रविवार की सुबह किशोरी की तबियत बिगड़ गई और वह खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगी तो पड़ोस की महिलाएं उसके पास पहुंची।

गांव में उठ रही चर्चा के मुताबिक किशोरी ने नाना पर करीब एक वर्ष से शारीरिक संबध बनाने का आरोप मढ़ा। पांच माह का गर्भ ठहर गया था और शनिवार को गर्भपात करवा दिया गया।
विज्ञापन

तबियत खराब होने पर हुआ खुलासा

जब तबियत खराब हो गई तो पहले लोग उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन मामला सुनते ही डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। किशोरी के चचेरे मामा ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों का पैर पकड़कर आरोपी रोने लगा और नाना को जेल न भेजने की बात पीड़िता ने भी कही। जिस पर पंचायत ने तय किया कि आरोपी किशोरी के नाम से एक बीघा खेत और मकान बैनामा करें। उसके बाद पुलिस भी वहां से वापस चली गई।

इस संबध में इंस्पेक्टर बलराम मिश्र का कहना है कि इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। इस तरह की अफवाह पर सिपाही मौके पर भेजे गए थे, लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें