फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या

Sun, 24 Aug 2014 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के गंजम जिले में 17 वर्षीया एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर बलिसाही गांव की है।
विज्ञापन


अनुमंडल पुलिस अधिकारी आर.सी.सेठी ने कहा कि शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रपट में हत्या से पहले लड़की से दुष्कर्म की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने कहा है कि वह पिता के साथ नजदीक की खेत में काम करने गई थी। वहां से वह घर अकेले वापस लौटी। शाम को उसके पिता जब घर पहुंचे, तो उन्होंने उसे घर में नहीं पाया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने लड़की की खोज शुरू की। इस दौरान आम के बगीचे में उसका शव मिला। उसके हाथ और पैर रस्सियों से बंधे थे। उसके शरीर पर दो भारी पत्थर रखे थे। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक से अधिक लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसे मारा गया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें