फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल जा रही नर्स को अगवा कर तीन किशोरों ने किया गैंगरेप

Fri, 29 Jan 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर अपनी शान-ओ-शौकत चलते सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर से घिनौनी वारदात सामने आई है। अस्पताल जा रही एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


खबर पीटीआई के हवाले से है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय नर्स शादीशुदा है। नर्स के साथ इलाके के एसएमएस स्टेडियम के पास दरिंदगी को अंजाम दिया गया। नर्स के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी तीन युवा लड़के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक नर्स बीती 26 जनवरी को सुबह के तड़के करीब 5 बजे असपताल के लिए निकली थी। अस्पताल में जाकर उसे मरीजों की सेवा में लगना था। तभी इलाके के राम बाघ सर्किल के पास तीनों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और एसएमएस स्टेडियम ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल जा रही थी तभी दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी नर्स को मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि जिस नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ वो सांगानेर इलाके में रहती है। पीड़िता ने अगली शाम गांधी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के अपहरण, दुष्कर्म और हिंसा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और तीनों आरोपियों के दबोचने के लिए जुट गई है।

वहीं एक और रेप के मामले में एक ठेकेदार को एक शादीशुदा महिला से रेप के करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौकरी से निकलाने की धमकी देकर ठेकेदार ने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता एक चरवाहा परिवार से है जो श्याम नगर इलाके में रहती है। आरोपी ठेकेदार बन्ना जी की उसकी पर नजर पड़ी और उसने महिला को हवस का शिकार बना डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें