कंबोडिया में एक पीडोफाइल शिक्षक को 8 से 11 वर्ष के उम्र के तीन भाइयों का दुष्कर्म करने के आरोप में पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था लेकिन अब उसकी रिहाई से पहले ही उसे कंबोडिया से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि यहां के पुलिस प्रशासन को चिंता है कि व फिर से न किसी को अपनी हवस का शिकार बना ले।
डेली मेल के अनुसार, रिचर्ड फ्रुइन नाम के 38 जो कि ग्लूस्टरशायर के रहने वाले हैं उन्हें क्रमशः आठ वर्ष 10 वर्ष और 11 वर्ष उम्र के तीन भाइयों का दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया था। इसके लिए उन्हें 2013 में जेल हुई थी। रिचर्ड अब दो साल की जेल काटने के बाद अगले सप्ताह तक जेल से रिहा हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि रिचर्ड ने 2013 में तब बच्चों का यौन शोषण किया था जब वे नोम पेन्ह के एक स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक के रूप में तैनात थे। रिचर्ड पर जब छात्रों के शोषण का आरोप लगा था तो उन्हें स्कूल से ही गिरफ्तार किया गया था। रिचर्ड की जेल की रिहाई होने पर कंबोडिया से वापस ब्रिटेन भेज दिया जाएगा।