फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच चले धारदार हथियार, दो पुलिसकर्मियों समेत नौ घायल

Tue, 07 Jul 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैराना (शामली)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कैराना (शामली) में बच्चों के विवाद में चली आ रही तनातनी के चलते देर रात एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर तलवार और धारदार हथियार चले। पथराव हुआ। कांच की बोलतें चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोगों समेत दो पुलिसकर्मी भी पथराव में घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में दो को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है। एएसपी समेत भारी पुलिस और पीएसी बल कस्बे में डटे थे। कस्बे के मेढ़की दरवाजा निवासी इमरान और जागीर पक्ष के बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया था, जिसके बाद से ही उनमें तनातनी चली आ रही थी।

हालांकि पहले से ही इन पक्षों में रंजिश चल रही है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे इमरान और जागीर पक्ष के लोग मेढकी दरवाजा बाजार में फिर से आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष में मारपीट और कहासुनी हुई और मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच बीच बाजार में पथराव शुरू हो गया। दुकानों के बाहर रखी कोल्डड्रिंक की बोतलें उठाकर एक दूसरे पर फेंकी जाने लगी। इस बीच दोनों पक्षों के युवक हाथ में तलवार, लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट गए। बीच बाजार बवाल मच गया, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

खुली दुकानें धड़ाधड़ बंद होनी शुरू हो गई। संघर्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस के कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पथराव में हेडकांस्टेबल ओमपाल सिंह और यशपाल सिर में ईट लगने से वह भी घायल हो गए। एक और पुलिस कर्मी के सिर में चोट आई है। बाद में भारी पुलिस बल ने यहां पहुंचकर बवालियों को खदेड़ा।

पथराव और तलवार बाजी में जागीर पक्ष से जागीर, मुनीर और तनवीर घायल हो गए। जागीर के माथे पर तलवार लगी बताई जा रही है, जबकि इमरान पक्ष से इमरान के अलावा ,तौहीद, नईम  और वसीम घायल हुए हैं। सभी घायलों को कैराना सीएचसी लाया गया। तौहीद और इमरान को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया था।

कस्बे में बवाल की सूचना पर एएसपी वीके मिश्र के अलावा आसपास के थानों की फोर्स और पीएसी बल भी बुला लिया गया था। देर रात तक एएसपी कस्बे में ही कैंप किए थे। एएसपी वीके मिश्र ने बताया कि दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। फिलहाल स्थिति शांत है।

घटना के बाद सीएचसी में भर्ती कराए गए घायलों को देखते के लिए दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां माहौल गर्मा गया। आशंका बनी कि कहीं दोनों पक्षों के लोग यहीं ना उलझ जाएं। लिहाजा अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें