यूपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तीन महीने बाद ही नव विवाहिता को ससुराल वालों ने कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने नव विवाहिता को घर से निकालने से पहले उसके बाल काटे और उसका दो माह का गर्भपात कराकर उसे धक्के देकर ससुराल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला वार्ड 19 नई बस्ती निवासी शौकत अली की पुत्री नगमा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी शादी तीन माह पूर्व सद्दाम हुसैन पुत्र शमशुद्दीन निवासी शरीफनगर के साथ हुई थी।